Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: अब राजकीय माध्‍यमिक विद्यालयो के प्रधानाचार्य छात्र संख्‍या बढ़ाने के लिए धूमेंगे घर-घर

गाजीपुर: अब राजकीय माध्‍यमिक विद्यालयो के प्रधानाचार्य छात्र संख्‍या बढ़ाने के लिए धूमेंगे घर-घर

गाजीपुर। नवीन शैक्षणिक सत्र के संदर्भ में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के समस्त प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापकों का बैठक राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के राजदीप हाल में आयोजित किया गया जिसमें जनपद के समस्त राजकीय माध्यमिक विद्यालयों से प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक उपस्थित रहें। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नवीन सत्र कैसे प्रारंभ होने पर नवीन प्रवेश स्कूल चलो अभियान जो माननीय मुख्यमंत्री जी के महत्वपूर्ण बिंदुओं में से एक है पर समीक्षा किया गया जिसमें सभी को निर्देशित किया गया कि वह अपने विद्यालय के 5 किलोमीटर की परिधि में जितने भी विद्यालय माध्यमिक स्तर के हैं उनके प्रधानाचार्यो से मुलाकात करते हुए कक्षा 8 पास छात्र-छात्राओं का नामांकन करना सुनिश्चित करें। बैठक में राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य  दिनेश यादव , राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रागिनी श्रीवास्तव,  राजकीय हाई स्कूल खानपुर के प्रधानाध्यापक उमेश मिश्रा  एवं जिला समन्वयक कुश कुमार राय एवं अन्य ने बैठक में प्रतिभा किया ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …