Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / कृषि वैज्ञानिकों की देख रेख में गेहूँ की क्रॉप कटिंग द्वारा उन्नत पद्धतियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन

कृषि वैज्ञानिकों की देख रेख में गेहूँ की क्रॉप कटिंग द्वारा उन्नत पद्धतियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन

गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र अंIकुशपुर, गाजीपुर-II के प्रक्षेत्र पर फसल गेहूँ की क्रॉप कटिंग कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया । कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, आजमगढ़ प्रथम के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष  डॉ० अखिलेश कुमार , कृषि विज्ञान केंद्र, अंIकुशपुर, गाजीपुर-II के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ० राम गोपाल  यादव एवं उप कृषि निदेशक के प्रतिनिधि श्री पारशनाथ  वरिष्ठ सहायक कृषि विभाग गाज़ीपुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। क्रॉप कटिंग के दौरान डॉ०ए०के० सिंह  (वैज्ञानिक पशुपालन) ,डॉ० शशांक सिंह (वैज्ञानिक उद्यान), डॉ० नरेंद्र प्रताप (वैज्ञानिक पादप प्रजनन),  डॉ0  दीपक प्रजापति (मृदा वैज्ञानिक), डॉ0 पंकज कुमार  (वैज्ञानिक  कृषि अभियांत्रिकी ), प्रक्षेत्र  प्रबंधक डॉ० जे. पी. राम  एवं समस्त केंद्र के कर्मचारी गण की भागीदारी रही। यह कार्यक्रम किसानों के लिए उन्नत कृषि पद्धतियों के प्रदर्शन, तथा वैज्ञानिक तकनीकों के प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …