गाजीपुर। सत्यदेव डिग्री कॉलेज, गाधिपुरम, बोरसिया, फादनपुर, गाजीपुर में बीसीए विभाग की ओर से “स्पोर्ट्स टूर्नामेंट” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमित रघुवंशी (SDC Resident Director), डॉ. सुनील कुमार सिंह (SDC Principal) एवं नवनीत वर्मा (SDC Vice Principal) के साथ-साथ मिस प्रीति यादव (HOD, BCA), मिस नेहा सिंह (Assistant Professor), विशाल बलवंत (Assistant Professor) एवं दीपु कुमार गुप्ता (Assistant Professor) की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बीसीए विभाग के सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने छात्रों को खेलों के महत्व के बारे में बताया और उन्हें अनुशासन, टीम भावना एवं खेल भावना के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह स्पोर्ट्स टूर्नामेंट कुल 7 दिनों तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इन खेलों में क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, रस्सी खींच (Tug of War), बैडमिंटन, शतरंज तथा एथलेटिक्स शामिल हैं। एथलेटिक्स के अंतर्गत 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप जैसी प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक विकास के साथ-साथ खेल भावना, नेतृत्व क्षमता एवं आपसी सहयोग की भावना को विकसित करना है। पूरे कॉलेज में इस टूर्नामेंट को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है। अंत में आयोजकों द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..