Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: बाबा हरदेव मेमोरियल ट्रस्‍ट के तत्‍वावधान में आयोजित नि:शुल्‍क नेत्र परीक्षण में 200 मरीजो का हुआ जांच

गाजीपुर: बाबा हरदेव मेमोरियल ट्रस्‍ट के तत्‍वावधान में आयोजित नि:शुल्‍क नेत्र परीक्षण में 200 मरीजो का हुआ जांच

गाजीपुर। बाबा हरदेव मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र परीक्षण परामर्श व ईलाज का शिविर कार्यक्रम BRD public school ग्राम मेदनीपुर ब्लाक- करण्डा में सम्पन्न हुआ। जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महर्षि विश्वामित्र स्वायत मेडिकल कॉलेज -गाजीपुर के प्रधानाचार्य डॉ आनंद कुमार मिश्र द्वारा फिता काट कर किया गया। प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित लोगों के आंख कि जांच गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कि सुप्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ स्नेहा सिंह व डॉ मुकेश सरोज, डॉ स्नेहा चौबे तथा आपटेशियन विनोद कुमार जी द्वारा किया गया।शिविर में 200 लोगों के जांचोपरांत 10 लोगों को मोतियाबिंद के कारण आपरेशन कि सलाह दी गयी तथा शेष लोगों को पावर के चश्मे के लिए सलाह दी गयी तथा जिनको दवा कि जरुरत थी उन्हें मौके पर ही नि शुल्क दवा वितरण किया गया।गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ आनंद कुमार मिश्र द्वारा बताया गया कि मेडिकल कॉलेज में नि शुल्क आपरेशन कि व्यवस्था व सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं।ट्रस्ट के चेयरमैन रामयश यादव एडवोकेट द्वारा मुख्य अतिथि का व विद्यालय कि प्रधानाचार्य पूनम यादव द्वारा अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह,बुके प्रदान कर अन्य मेडिकल स्टाफ का सम्मान किया गया। शिविर में विद्यालय के प्रबंधक मुकेश यादव जी ,भीम यादव पूर्व प्रधान, राधेश्याम यादव पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत ,समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, अरूण श्रीवास्तव,अमरदेव सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, डा अजय , संजय राय, नागेन्द्र यादव प्रधानाचार्य, सुरेन्द्र सिंह, सुभाष यादव,मकसूदन सिंह आदि उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा

गाजीपुर। मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …