Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गायत्री शक्तिपीठ में प्रत्‍येक रविवार को लगेगा नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य शिविर

गायत्री शक्तिपीठ में प्रत्‍येक रविवार को लगेगा नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य शिविर

गाजीपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका, संरक्षिका परम् वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में गायत्री परिवार जनपद गाजीपुर के सौजन्य से गायत्री शक्तिपीठ प्रज्ञा नगर (गोड़ा देहाती) फुल्लानपुर रेलवे क्रॉसिंग से पश्चिम पर प्रत्येक रविवार को प्रातः 07 बजे से 09 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर व दवा वितरण केन्द्र संचालित किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ कल दिनांक 05 अप्रैल दिन रविवार को किया जाएगा। उक्त आशय में जानकारी देते हुए गायत्री शक्तिपीठ गाजीपुर के मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार के सप्तसूत्री आंदोलनों में स्वास्थ्य आंदोलन भी मुख्य है। परम् पूज्य गुरूदेव पं0 श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने कहा है कि पीड़ित मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची भक्ति है। जब हमारा शरीर स्वस्थ होगा तो हमारा मन भी स्वच्छ हो सकेगा और तभी सभ्य समाज का निर्माण संभव है। पूज्य गुरूदेव के इसी ध्येय वाक्य को आत्मसात् करते हुए यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। श्री सिंह ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर में दिनांक 05 अप्रैल को उद्घाटन में जिले के जाने-माने होम्योपैथिक के विशेषज्ञ व प्रसिद्ध डॉक्टर एम०डी०सिंह जी उपचार, परामर्श देंगे। इसके साथ ही प्रत्येक रविवार को अलग-अलग विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा परामर्श व दवा वितरण भी किया जायेगा। गायत्री परिवार गाजीपुर के जिला समन्वयक श्री लौहर सिंह यादव जी ने बताया कि इस शिविर में इलाज, रोगानुसार परामर्श व दवाओं का वितरण पूरी तरह निःशुल्क किया जायेगा। मरीजों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर (9415821260, 7084102644, 9506115130) जारी किया गया है जिससे वे समयानुसार आकर डॉक्टरों से परामर्श व दवा ले सकते हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …