Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सम्राट अशोक की दूरदर्शी सोच और कुशल नेतृत्व समयकालीन भारत की आवश्यकता- परमान्नद शाक्य

सम्राट अशोक की दूरदर्शी सोच और कुशल नेतृत्व समयकालीन भारत की आवश्यकता- परमान्नद शाक्य

गाजीपुर। भांवरकोल में सम्राट अशोक क्लब द्वारा आयोजित सम्राट अशोक की झांकी को सम्राट अशोक क्लब के जिला अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा एवं शाखाएं के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद ने झंडी दिखाकर के रवाना किया यह झांकी बड़ौली से शुरू होकर बलुआ तराव निक रोजपुर जसदेवपुर भांवरकोल मिर्जापुर मनिया होते हुए सम्राट अशोक स्तंभ परिसर सोनारपुर में जाकर सभा में परिवर्तित हो गई। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सम्राट अशोक महान की पुत्री चारुमति के वंशज परमानंद शाक्य ने कहा कि भारत और नेपाल का संबंध आत्मीय रिश्तो का रहा है यह रिश्ता रक्तबीज का है 233 वर्ष पूर्व का संबंध आज भी पूर्वक कायम है सम्राट अशोक ने करुणा मैत्री के द्वारा पूरी दुनिया को अपना परिवार माना और अपनी प्रजा को पुत्रवत समझा सम्राट अशोक महान की प्रासंगिकता आज के परिवेश में दुनिया में व्याप्तों को देखते हुए और भी अधिक पड़ जाती है क्योंकि कलिंग युद्ध के बाद उन्होंने हृदय परिवर्तन कर करुणा का संदेश पूरी दुनिया को दिया उन्होंने 84000 शिलालेखों के माध्यम से अपने विचारों को पूरी दुनिया में फैलाया गुहालेख स्तंभ लेख के द्वारा अपने संदेशों को आजीवन अमर कर दिया सम्राट अशोक ने लोहे की कलम से पत्थरों पर अपने विचारों को मूर्त किया तो उनके विचारों को अलेक्जेंडर कनिंघम और जेम्स प्रिंस अपने पढ़कर के दुनिया के सामने उजागर किया उनके विचारों को पढ़कर के ही पूरी दुनिया के सम्राटों की जब गणना की जाती है तो सम्राट अशोक को पहला स्थान होता है इस तरह से सम्राट अशोक महान के विचारों को प्रसन्नता आज के वर्तमान परिवेश में पूरी दुनिया को है करुणा मैत्री सद्भाव एवं वसुदेव कुटुंबकम के विचारों को आत्मसात करते हुए आज भी सम्राट अशोक सबके दिलों में जिंदा रहे और उनके विचार के द्वारा लोग मैत्री का भाव दिलों में रखकर के जिए तो पूरी दुनिया शांति में हो सकती है। मुख्य वक्ता अवधेश कुमार मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक की नीतियां सदियों तक पूरी दुनिया के लिए अस्थाई रहेगी उनकी नीतियों पर चलकर के दुनिया में शांति संभव है क्योंकि पूरी दुनिया को शांति का उपदेश बुद्ध ने दिया बुद्ध के उपदेशों को सम्राट अशोक ने अपनी नीतियों में समाहित किया है। इस अवसर पर सम्राट अशोक क्लब के राष्ट्रीय प्रभारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार मौर्य उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य रामेश्वर कुशवाहा दिनेश कुशवाहा रविंद्र कुमार जिला महासचिव अरविंद कुमार मौर्य प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा मंडल प्रभारी शिव गोविंद सर रुद्र नारायण विजय कुमार शाक्य जितेंद्र मौर्य नाथू लाल रमेश कुमार अनिल अशोक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …