Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कहा- कासिमाबाद में स्‍थाई बस स्‍टैंड, न्‍यायालय भवन का निर्माण आवश्‍यक  

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कहा- कासिमाबाद में स्‍थाई बस स्‍टैंड, न्‍यायालय भवन का निर्माण आवश्‍यक  

गाजीपुर। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सीएम योगी को पत्र लिखकर जहुराबाद विधानसभा के मुख्‍यालय कासिमाबाद में स्‍थाई बस स्‍टैंड एसडीएम व तहसीलदार न्‍यायालय भवन के निर्माण, फायर ब्रिगेड स्‍टेशन की मांग की है। उत्‍तर प्रदेश के पंचायती राज एवं अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण मंत्री ने सुभासपा के महासचिव अरविंद राजभर के पत्र के अनुरोध पर सीएम योगी को पत्र लिखा। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सीएम योगी को बताया कि कासिमाबाद में जनमानस को होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए यहां पर स्‍थाई बस स्‍टैंड का निर्माण अति‍ आवश्‍यक है। प्रशासनिक कार्यों के निस्‍तारण के लिए कासिमाबाद में एसडीएम, तहसीलदार न्‍यायालय भवन तथा तहसील परिसर का बाउंड्री वॉल कराना जरुरी है। कासिमाबाद बाजार में सार्वजनिक शौचालय व फायर ब्रिगेड स्‍टेशन का निर्माण कराया जाये।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एमएएच इंटर कालेज गाजीपुर में 14 अगस्‍त को आयोजित होगा विज्ञान, आर्ट्स एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी

गाजीपुर। एमएएच इंटर कालेज के प्रिंसिपल मोहम्‍मद खालिद आमीर ने बताया कि 14 अगस्‍त को …