Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / UPMSRA व FMRAI के आह्वाहन पर मेडिकल रिप्रें‍जेटेटिव ने मनाया काला दिवस

UPMSRA व FMRAI के आह्वाहन पर मेडिकल रिप्रें‍जेटेटिव ने मनाया काला दिवस

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेंटेटिव एसोसिएशन UPMSRA व अपने राष्ट्रीय संगठन, फेडरेशन ऑफ मेडिकल रिप्रेंजेंटेटिव एसोसिएशन ऑफ इंडिया FMRAI के आवाहन पर 1 अप्रैल को काला दिवस मनाए जाने के कार्यक्रमानुसार गाजीपुर ईकाई के साथी न्यू श्रम कानूनों तथा फिक्स टर्म एंप्लॉयमेंट के विरोध में सरजू पांडे पार्क में एकत्रित होकर एक सभा की जिसमें जिलाध्यक्ष साथी चंदन राय, जिलामंत्री साथी मयंक श्रीवास्तव, प्रदेश सह महामंत्री साथी आर 0एम0 राय और राज्य कार्यकारिणी सदस्य साथी अफजल ने केन्द्र सरकार से  44 श्रम कानुनो  को चार लेबर कोड्स के लागू करने के फैसले को वापस लेना, SPE(ACT) 1976 को लागु करने, काम की वैधानिक नियमावली तय, फिक्स टर्म इंप्लायमेंट लागू न करने जैसी मांगे शामिल हैं को विस्तार पूर्वक बताया। तत्पश्चात ईकाई के साथियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन आदरणीय जिलाधिकारी महोदय गाज़ीपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को सौंपा।कार्यक्रम में संजय विश्वकर्मा,   हरिशंकर गुप्ता, आर0एम0 राय, विकास वर्मा, मो0 अफ़ज़ल, मोहित गुप्ता, निकेत तिवारी, शिवम गुप्ता, राम प्रवेश यादव, एम0 पी0 राय, आशिष राय,  हिम्मत राय, ज्योतिभूषण, अश्विनी राय, संतोष गुप्ता इत्यादि साथी उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता साथी चन्दन राय एवं संचालन ईकाई मंत्री साथी मयंक श्रीवास्तव ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …