Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शाहफैज पब्लिक स्‍कूल गाजीपुर का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, 9वीं में प्रियांशु तिवारी व 11वीं कक्षा में अर्पिता सिंह प्रथम

शाहफैज पब्लिक स्‍कूल गाजीपुर का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, 9वीं में प्रियांशु तिवारी व 11वीं कक्षा में अर्पिता सिंह प्रथम

गाजीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल गाजीपुर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। सर्वप्रथम प्रार्थना सभा हुई। परीक्षा परिणाम घोषित करने से पहले विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने छात्र-छात्राओं को विद्यालय में अनुशासन, उपस्थिति एवं नियमितता के महत्व को बताते हुए छात्रों को उस पर अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अदहमी ने छात्र-छात्राओं को चतुर्दिक विकास हेतु प्रयत्नशील रहने के लिए प्रेरित किया। कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पदक देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। कक्षा नौवीं के सभी भागों में प्रथम स्थान प्रियांशु तिवारी और ग्यारहवीं में अर्पिता सिंह का रहा। कक्षा छठवीं से लेकर आठवीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर आयुष अग्रवाल को एवं सर्वश्रेष्ठ छात्र के रूप में शाश्वत तिवारी को, प्रथम कक्षा से लेकर पांचवी तक में आयत फरहान को सर्वश्रेष्ठ छात्र के रूप में, तनिष्का प्रसाद को संगीत में सर्वश्रेष्ठ छात्रा के रूप में, उमराह फातिमा को कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन करने पर तथा प्री प्राइमरी के छात्र ऋषभ गौतम को सर्वश्रेष्ठ छात्र के रूप में प्रशस्ति पत्र एवं पदक देकर प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय में 43 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शत-प्रतिशत रही, जिसमें प्री-प्राइमरी के तीन, प्राइमरी के 16 तथा कक्षा छठवीं से नवीं एवं ग्यारहवीं के 24 छात्र छात्राएं रहे। शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी एवं निदेशिका डॉ मीना अदहमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक, उपप्रधानाचार्य हनीफ अहमद, प्राइमरी इंचार्ज माधुरी पांडे, प्री प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, शिक्षक -शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम समापन राष्ट्रगान से हुआ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …