Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / दयाशंकर पांडेय व सुधाकर कुशवाहा को भाजपा जिला उपाध्‍यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों ने मनाई खुशी

दयाशंकर पांडेय व सुधाकर कुशवाहा को भाजपा जिला उपाध्‍यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों ने मनाई खुशी

गाजीपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिलाध्यक्ष ने अपनी जिला कार्यकारिणी की सूची घोषित कर दी। इस दौरान दयाशंकर पांडेय व सुधाकर कुशवाहा को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके पैतृक गांव बरगांव चट्टी जलालपुर में समर्थकों ने खुशी मनाई और दयाशंकर पांडेय का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सोमवार को चट्टी पर पहुंचने पर वीरेंद्र यादव, अशोक यादव व प्रधान दरोगा यादव के नेतृत्व में समर्थकों ने ढोल नगाड़ा बजाते हुए उनका भव्य माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत से गदगद श्री पांडेय ने कहा कि वो पार्टी की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरे उतरने का प्रयास करेंगे। जिस प्रकार से पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है, वो पार्टी हित में तन्मयता से कार्य करेंगे। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री सनाउल्लाह सिद्दिकी शन्ने, रामनरेश यादव, योगेंद्र यादव, मुजीबुर्रहमान, भगवानदास प्रजापति, महेंद्र प्रताप यादव, मेराज, गोरख चौहान, सुनील पांडेय आदि रहे। इसके अलावा देवकली बाजार में नरेन्द्र कुमार मौर्य, पवन कुमार वर्मा, अमित कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा, धीरेंद्र कुशवाहा, गुरु प्रसाद गुप्ता, नागेंद्र प्रसाद, राजेश जायसवाल आदि ने जश्न मनाया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …