Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / विश्व जल दिवस का संकल्प,  “गंगा हमारी मां हैं, निर्मलीकरण की जिम्मेदारी हमारी भी है”

विश्व जल दिवस का संकल्प,  “गंगा हमारी मां हैं, निर्मलीकरण की जिम्मेदारी हमारी भी है”

गाजीपुर। गंगा नदी के प्रति आस्था और जिम्मेदारी को लेकर विश्व जल दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक पहल सामने आई। भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रांत सहसंयोजक रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति का हृदय और मां के समान पूजनीय हैं। उनकी निर्मलता और स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने नवरात्र के पावन अवसर पर गंगा तट से जनमानस का आह्वान करते हुए कहा कि स्वयंसेवी संस्थाओं और समाज के सहयोग से गंगा की स्वच्छता निरंतर बनाए रखना आवश्यक है। रविवार को हिंदुस्तान युवा उत्थान समिति एवं यथार्थ समिति महानगर के संयुक्त तत्वावधान में गंगा निर्मलीकरण हेतु विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत घाटों पर फैली गंदगी को हटाकर गंगा मां की धारा को स्वच्छ और निर्मल बनाने का संकल्प लिया गया।  रजनीकांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और नगर निगम कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान स्नानार्थियों से भी अपील की गई कि वे गंगा किनारे स्वच्छता बनाए रखें और प्रदूषण न फैलाएं। इस अवसर पर पवन श्रीवास्तव, अवनीश कुमार श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र द्विवेदी, तनु मिश्रा, कुमारी रिद्धि, हर्ष कुमार, सपना वर्मा, मिथलेश, मीनू, सुनील चौरसिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …