Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / आयुष्मान हास्पिटल नंदगंज एवं शिव हॉस्पिटल बरहपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आयुष्मान हास्पिटल नंदगंज एवं शिव हॉस्पिटल बरहपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजीपुर! जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डा० सुनील पाण्डेय गाजीपुर के  निर्देश के क्रम में देवकली ब्लाक के नंदगंज मे अवैध रूप से संचालित हो रहे चिकित्सालयों के विरुद्ध सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र देवकली के प्रभारी डा० एस० के० सरोज ने  22 मार्च को नंदगंज थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराया।   नोडल अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा रामकुमार एवं डा जे एन सिंह द्वारा 20 मार्च को नंदगंज बाजार मे संचालित आयुष्मान हास्पिटल नंदगंज एवं शिव हॉस्पिटल बरहपुर का औचक निरीक्षण किया था। जहां 8 महिला मरीज भर्ती पाये गये। दोनों हॉस्पिटल अपंजीकृत के रूप में संचालित तथा किसी भी मानक को पूर्ण नहीं कर रहे थे । जांच के दौरान न तो कोई डाक्टर मिला न तो बायो मेडिकल निस्तारण की ब्यवस्था थी ,पर्यावरण व अग्नि शमन विभाग से भी कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत पाया गया। इसी क्रम मे नंदगंज थाने मे  आवश्यक कार्यवाही करने के लिर रिपोर्ट दर्ज कराया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …