Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / अब इन नए नम्‍बरों से बुक करें रसोई गैस

अब इन नए नम्‍बरों से बुक करें रसोई गैस

गाजीपुर। आपूर्ति विभाग की टीम से गैस एजेन्सियों पर भीड़ एवं एपलीजी गैस सिलेण्डर वितरण की स्थिति का निरीक्षण कराया गया। टीमों द्वारा निरीक्षण में पाया गया कि जनपद के अधिकांश एजेन्सियों पर भीड़-भाड़ नहीं है एवं स्थिति सामान्य हो रही है।   गैस बुकिंग में आ रही परेशानियों के दृष्टिगत ऑयल कम्पनियों द्वारा आनलाईन बुकिंग विकल्पों के साथ व्हाट्सएप्प बुकिंग का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। इंडियन कंपनी के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाईल नं0 से आईओसी कपंनी के व्हाट्सएप्प नं0 7588888824 पर रिफिंलिग लिखकर व एच0 पी0 गैस के ग्राहक व्हाट्सएप्प नं0 9222201122  पर बुक लिखकर एवं भारत गैस के ग्राहक व्हाट्सएप्प नं0 1800224344 पर बूक लिखकर अपने घरेलू गैस सिलेण्डर की रीफिल बुक कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ग्राहकों को 45 दिन एवं नगरीय क्षेत्रों में 25 दिन बाद पुनः घरेलू गैस सिलेण्डर की रीफिल बुक करने की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त ईण्डेन के ग्राहक कपंनी द्वारा जारी किये गये 02 नये मोबाईल नम्बरों 8927225667 एवं 8391990070 पर भी बुकिंग कर सकते हैं। आपूर्ति विभाग समस्त गैस उपभोक्ताओं को नियमानुसार घरेलू गैस सिलेण्डर की आपूर्ति कराने के लिये प्रतिबद्ध है और ऑयल कंपनियों से समन्वय स्थापित करके इसको शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराये जाने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है तथा शिकायतों का त्वरित निस्तारण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में घरेलू गैस की कालाबाजारी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। घरेलू गैस के उपभोक्ता किसी भी प्रकार की शिकायत के लिय ऑयल कपंनियों के टोल फ्री नं0 1800-2333-555 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसी के साथ जनपद स्तरीय आपदा कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नं0 0548-2224041 एवं ईण्डेन के ग्राहक विक्रय अधिकारी के मो0नं0 7985623451, एचपी गैस के ग्राहक विक्रय अधिकारी के मो0नं0 8882376414, भारत गैस के ग्राहक विक्रय अधिकारी के मो0नं0 9334431461 पर भी अपनी शिकायत/सुझाव दे सकते हैं। प्राप्त सभी शिकायतों/सुझावों का त्वरित समाधान किया जा रहा है तथा वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जा रहा है। जनपद-गाजीपुर में घरेलू गैस सिलेण्डर की आपूर्ति से सम्बन्धित सूचनाओं का विवरण निम्नवत् हैः-

1-     दिनांक 21.03.2026 को उपलब्ध घरेलू गैस सिलेण्डर का स्टाक            –      24326

2-     दिनांक 20.03.2026 को बिक्री किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं0        –      9460

3-     दिनांक 20.03.2026 को बुक किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं0         –      9631

4-     दिनांक 20.03.2025 को बिक्री किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं0        –      10522

5-     दिनांक 20.03.2025 को बुक किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं0         –      10578

 

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा

गाजीपुर। मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …