Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: चार साल की बच्ची ने रखा रोज़ा, देखने वालों की लगी भीड़

गाजीपुर: चार साल की बच्ची ने रखा रोज़ा, देखने वालों की लगी भीड़

गाज़ीपुर! जिले के बरार गाँव से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ महज़ चार साल की छोटी बच्ची ने रोज़ा रखकर सभी को चौंका दिया। इतनी कम उम्र में रोज़ा रखने की इस खबर को सुनकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और हर कोई इस नन्ही बच्ची को देखने के लिए उत्सुक नजर आया।बच्ची का नाम रीफत खान है, जो कि कामरान खान की बेटी है। परिजनों के अनुसार, रीफत ने खुद ही रोज़ा रखने की जिद की और पूरे दिन सब्र के साथ रोज़ा पूरा किया।इस मौके पर मौजूद मौलाना अमजद ने इसे अल्लाह की करामत बताते हुए कहा कि इतनी छोटी उम्र में रोज़ा रखना एक बड़ी बात है और यह अल्लाह की खास मेहरबानी का संकेत है।गाँव के लोगों ने भी बच्ची की हिम्मत और जज़्बे की खूब सराहना की और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआएं दीं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत

गाजीपुर।  भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में …