Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नवरात्र के अवसर पर होम्‍योपैथिक मेडिकल कालेज गाजीपुर ने पुलिस लाइन में शुरु किया पेरिफेरल ओपीडी-3

नवरात्र के अवसर पर होम्‍योपैथिक मेडिकल कालेज गाजीपुर ने पुलिस लाइन में शुरु किया पेरिफेरल ओपीडी-3

गाजीपुर। हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि  के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर राजकीय गाजीपुर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल गाज़ीपुर के सौजन्य से प्राचार्य, प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र राजपूत एवं गाजीपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के द्वारा पुलिस लाइन में पेरिफेरल ओ.पी.डी.-3 का शुभआरंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने होम्योपैथिक दवाओं की महत्ता एवं रोगों को जड़ से ठीक करने की विशेषता के बारे मे बताते हुए कहा कि यह एक समग्र चिकित्सा विधा है। डॉ राजेंद्र राजपूत ने जन सामान्य से इस चिकित्सा सुविधा का लाभ लेने की अपील की। यह ओपीडी में सेवाएं सुबह 10 बजे से1 बजे तक ली जा सकती है। मौसमी रोगों, सामान्य उपचार यहां उपलब्ध रहेगा। गंभीर जीर्ण रोगी रोजा स्थित अस्पताल प्रतिदिन में प्रतिदिन दिखा सकते हैं। डॉ.अतुल श्रीवास्तव, इंटर्न प्रभारी डॉ.अवधेश प्रताप सिंह, प्रवक्ता डॉ. प्रणेश कुमार सिंह, हाउस फिजिशियन डॉ. आनंद दुबे, डॉ. ए पी सिंह एवं कॉलेज के इंटर्न मौजूद एवं आर आई श्री शर्मा एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …