Breaking News
Home / अपराध / कार व ट्रक में टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

कार व ट्रक में टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

गाजीपुर। गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन हाइवे देवकली कट के समीप अपरान्ह 03 बजे के लगभग ट्रक व कार में टक्कर होने से कार हाइवे पर पलट गयी तथा कार में सवार चार लोग बाल-बाल बच गये और कार के परखचे उड़ गये। प्राप्त सूचना के अनुसार कार में सवार हाइवे के किनारे किसी कम्पनी के प्रचार के लिए पेन्ट करते हुए सैदपुर की ओर से आ रहे थे। देवकली कट के समीप सैदपुर की ओर से आ रही ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गयी गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग बाल बाल बच गये तथा पेंट व कार हाइवे पर बिखर गया। ट्रक चालक टक्कर मारने के पश्चात फरार हो गया। देवकली बाजार में फोरलेन हाइवे पर दोनों तरफ सर्विस लेन न होने से आये दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है। देवकली बाजार में फोरलेन हाइवे गांव के मध्य मे बना है आस पास दर्जनों विद्यालय है इसके बावजूद न तो सर्विस लेन बनाया गया न तो नाली बनाया गया। सर्विस लेन के अभाव मे सड़क पार करना जानलेवा बन जाता है। हाइवे निर्माण के समय आश्वासन दिया गया था कि सर्विस लेन व नाली बनाया जायेगा परन्तु फोरलेन हाइवे बन जाने के उसी तरह भाग्य भरोसे छोड़ दिया गया जिससे देवकली के लोग ठगा महसूस करते हैं। आये दिन कोई न कोई घटना घटित होता रहता है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: तकनीक के सहारे भाजपा के विचारधाराओ को बढायें आगे- कार्तिक कुमार गुप्‍ता   

गाजीपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जमानियां विधानसभा के जमानियां उत्तरी मंडल की ढढ़नीं …