Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में सात दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिन संपन्न

स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में सात दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिन संपन्न

​गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिन ‘स्वच्छता जागरूकता अभियान’ को समर्पित रहा। इस दौरान चारों इकाइयों के स्वयंसेवकों ने न केवल परिसर की सफाई की, बल्कि समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प भी लिया। ​अभियान का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अविनाश चंद्र राय, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. पंकज कुमार यादव एवं डॉ. अतुल कुमार सिंह ने किया। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक कार्य नहीं बल्कि एक जीवन पद्धति है, जिसे अपनाकर हम स्वस्थ समाज की नींव रख सकते हैं। ​शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने समूहों में बंटकर महाविद्यालय परिसर के विभिन्न हिस्सों में श्रमदान किया और झाड़ू लगाकर कूड़ा-करकट का निस्तारण किया। इस दौरान ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’ के नारों से परिसर गूंज उठा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: तकनीक के सहारे भाजपा के विचारधाराओ को बढायें आगे- कार्तिक कुमार गुप्‍ता   

गाजीपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जमानियां विधानसभा के जमानियां उत्तरी मंडल की ढढ़नीं …