Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: सरकार की योजनाओ को जन-जन तक पहुंचायें अधिकारी- सत्‍येंद्र कुमार बारी

गाजीपुर: सरकार की योजनाओ को जन-जन तक पहुंचायें अधिकारी- सत्‍येंद्र कुमार बारी

गाजीपुर! सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उ0 प्र0, सत्येन्द्र कुमार बारी (बीनू) द्वारा यशस्वी मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार एवं पिछड़ा वर्ग से संबंधित विकास कार्यों एवं जन समस्याओं के निराकरण हेतु जनपद गाजीपुर के निरीक्षण भवन में बैठक की गई। बैठक में जन समस्याओं की सुनवाई की गई साथ ही उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मा0 सदस्य ने उ0 प्र0 सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुॅचाने हेतु योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किये जाने हेतु भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी जमनिया, क्षेत्राधिकारी सदर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक अभियंता पी0डब्ल्यू0डी0, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, वाणिज्य कर अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, खण्ड शिक्षाधिकारी सदर, व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्‍य सत्‍येंद्र कुमार का जिले में हुआ भव्य स्‍वागत

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही …