Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / अविष्कार फाउंडेशन एवं इनवॉल्व लर्निंग सॉल्यूशंस फाउंडेशन के तत्‍वावधान में शिक्षक प्रशिक्षण संपन्‍न

अविष्कार फाउंडेशन एवं इनवॉल्व लर्निंग सॉल्यूशंस फाउंडेशन के तत्‍वावधान में शिक्षक प्रशिक्षण संपन्‍न

गाजीपुर। अविष्कार फाउंडेशन एवं इनवॉल्व लर्निंग सॉल्यूशंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जनपद गाजीपुर में आयोजित दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन राजकीय सिटी इण्टर कालेज में हुआ। प्रशिक्षण में जिले के लगभग 100 शिक्षकों ने प्रतिभाग करते हुए नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों एवं उद्यमिता शिक्षा के विभिन्न पहलुओं को समझा। कार्यक्रम में दिनेश कुमार यादव, प्रधानाचार्य राजकीय सिटी इंटर कॉलेज एवं जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा कुश राय जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही प्रशिक्षण सत्रों में संदीप, अधिराज, प्रज्ञा एवं अमर सिंह उपस्थित रहे और उन्होंने शिक्षकों को विभिन्न सत्रों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में पाठक जी, दिनेश कुमार यादवएवं अधिराज ने निर्णायक (जज) की भूमिका निभाई और प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण, समूह कार्य एवं छात्र-केंद्रित विधियों के माध्यम से नई तकनीकों से परिचित कराया गया। शिक्षकों ने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता दिखाई और अपने अनुभव साझा किए। दिनेश कुमार यादव ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने में सहायक होते हैं, जिससे विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार आता है। वहीं, कुश राय ने शिक्षकों को प्रशिक्षण में सीखी गई विधियों को कक्षा में लागू करने के लिए प्रेरित किया। अंत में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

चैत्र नवरात्र को लेकर मां कामाख्‍या मंदिर समिति की बैठक संपन्‍न, तैयारियों पर की गई समीक्षा

गाजीपुर। माँ कामख्या मंदिर समिति के अध्यक्ष जन्मेजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। …