Breaking News
Home / अपराध / अनियंत्रित बालू लदे ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार किशोर, दर्दनाक मौत

अनियंत्रित बालू लदे ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार किशोर, दर्दनाक मौत

गाजीपुर। दिलदारनगर-भदौरा मार्ग पर वायरलेस मोड़ के पूरब की ओर अनियंत्रित बालू लदे ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई। घटना सुबह 10:30 बजे की बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार भदौरा की तरफ से आ रहे बालू लदे ट्रेलर और दिलदारनगर की ओर से जा रहे बाइक सवार 18 वर्षीय मुदस्सिर अली अंसारी,पुत्र मजहर अंसारी निवासी उसीया दक्षिण मोहल्ला के बीच टक्कर हो गई। बताया जाता है कि मृतक अपने बड़े भाई सैफ अली अंसारी को दिलदारनगर गांव में शौकत अंसारी की 70 वर्षीय पत्नी के मिट्टी देने के कार्यक्रम में छोड़कर अकेले बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान वायरलेस मोड़ और रकसहा के बीच मुख्य मार्ग के तिराहे के पास ट्रेलर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाते हुए ट्रेलर के नीचे दबे शव और क्षतिग्रस्त बाइक को निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। ट्रेलर का नंबर BR 03 GC 2441 तथा बाइक का नंबर UP 61 AL 6478 बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर मोर्चरी हाउस भेज दिया और परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मृतक की मां हुस्न वानो और भाई सैफ अली का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई सैफ अली अंसारी, साकिब अंसारी, मुजम्मिल अंसारी हैं तथा दो बड़ी बहनें भी हैं।इस संबंध में थाना के उप प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि मृतक के चाचा आमिर हुसैन अंसारी पुत्र अताउर रहमान अंसारी की ओर से लिखित सूचना दी गई है कि ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हुई है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

बूथ की मजबूती भाजपा की असली ताकत- अवधेश राजभर

गाजीपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के मंडल कार्यशाला के अंतिम दिन महर्षि शिक्षण प्रशिक्षण …