Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / बूथ की मजबूती भाजपा की असली ताकत- अवधेश राजभर

बूथ की मजबूती भाजपा की असली ताकत- अवधेश राजभर

गाजीपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के मंडल कार्यशाला के अंतिम दिन महर्षि शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान खड़बाडीह में जखनियां विधानसभा के मनिहारी द्वितीय मंडल की कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने बूथ प्रबंधन विषय पर कहा कि बूथ की मजबूती की पार्टी असली ताकत है। जब बूथ का प्रबंधन समुचित और व्यवस्थित रहेगा तभी हम चुनावों को लड़ने और जितने का काम करेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो सुमित तिवारी ने कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव जीतने के लिए कार्य नहीं करती है वरन भारत माता को परम वैभव तक ले जाने के कार्य करते हैं। आज अनेको प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। पूर्व जिला संयोजक कार्तिक गुप्ता ने छठवें सत्र “सोशल मीडिया, एआई और सरल ऐप” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि तकनीकी के युग में सफलता का मानक का पैमाना बदला है। कौन कितना ऑनलाइन है और कौन कितना ऑफलाइन है अब इससे तरक्की का पैमाना तय किया जा रहा है। आज एआई, चैट जीपीटी से लैश तकनीकी युग में कार्य आसान और सरल हो गए है। उन्होंने सोशल मीडिया को दोधारी तलवार बताते हुए इसके अच्छे और बुरे प्रभाव को बताते भाजपा सरकार के गरीब कल्याण और विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने को सोशल मिडिया को प्रभावी माध्यम बताया। इससे पूर्व मंडल पदाधिकारियों द्वारा सभी वक्ताओं का अभिनंदन अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर किया गया। प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष रिपुंजय गुप्ता, सुशील सिंह, दीपक सिंह, दुर्गेश सिंह, नयन प्रकाश राय, अशोक सिंह, अशोक यादव , दुर्गेश दुबे, राजू मिश्रा, गोदावरी राजभर, सविता सिंह, अजीत सिंह और विवेक दुबे सहित अनेकों मंडल कार्यकर्ता और पदाधिकारि उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

दो दिवसीय ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, टमाटर की नवरत्न चटनी बनाने की बताई गई विधि

गाजीपुर। जनपद के ग्राम पंचायत महमूदपुर सदर ब्लॉक पर राजकीय फल संरक्षण केंद्र के तत्वावधान …