Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सनबीम स्‍कूल गाजीपुर में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए 15 व 23 मार्च को होगा स्‍कॉलरशिप टेस्‍ट 2026 का आयोजन

सनबीम स्‍कूल गाजीपुर में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए 15 व 23 मार्च को होगा स्‍कॉलरशिप टेस्‍ट 2026 का आयोजन

गाजीपुर। सनबीम स्‍कूल गाजीपुर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए स्‍कॉलरशिप टेस्‍ट 2026 का आयोजन 15 व 23 मार्च को आयोजित कर रहा है। इस संदर्भ में सनबीम स्‍कूल के निदेशक नवीन सिंह ने बताया कि प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्‍साहित करने के लिए स्‍कॉलरशि‍प टेस्‍ट कक्षा-6, 9 और 11 के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। जिसमे टॉप थ्री छात्र-छात्राओं के लिए एडमिशन फीस और 50 प्रतिशत प्रति माह फीस डिस्‍काउंट हो जायेगा। दूसरे स्‍थान के तीन बच्‍चों के लिए एडमिशन फीस और 25 प्रतिशत प्रति माह फीस डिस्‍काउंट हो जायेगा। तीसरे स्‍थान पर चार बच्‍चों के लिए एडमिशन फीस और प्रति माह 15 प्रतिशत डिस्‍काउंट हो जायेगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्‍बर 9721452881, 9721456222, 7388735883 पर संपर्क कर सकते हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में पहले दिन 1091 परीक्षार्थी रहें अनुपस्थित

गाजीपुर। उ0प्र0 पुलिस भर्ती व पदोन्नति बोर्ड, लखनऊ के द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व …