Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर में रसोईया पाक कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर में रसोईया पाक कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पीo एम o पोषण योजना के अंतर्गत संचालित जनपद स्तरीय रसोईया पाक कला प्रतियोगिता 2025- 26  का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गाजीपुर में संपन्न हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर श्री प्रकाश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती उपासना रानी वर्मा रहीं। शासन के निर्देशानुसार गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें जनपद गाजीपुर के प्रत्येक शिक्षा क्षेत्र से  पाक कला में निपुण कुल 30 रसोइयों का चयन ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा करके जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की गई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली  रसोईया को 3500₹की धनराशि, द्वितीय को 2500एवं तृतीय स्थान को 1500  की धनराशि पारितोषिक के रूप में प्रदान करने एवं अन्य प्रतिभागियों  को ₹650-650 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का प्रावधान है। निर्णायक मंडल में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गृह विज्ञान की सहायक अध्यापिका, जिला अभिभित अधिकारी एवं कक्षा 6 से 8 तक के अध्ययनरत 10 बच्चे निर्णायक मंडल के सदस्य रहे। निर्णायक मंडल के  मूल्यांकन उपरांत प्रथम स्थान शिक्षा क्षेत्र बाराचवार के उच्च प्राथमिक विद्यालय लट्ठूडीह श्रीमती रंभा देवी, द्वितीय स्थान सदर क्षेत्र की प्रा वि चकदलन की श्रीमती रश्मि देवी एवं तृतीय स्थान शिक्षा क्षेत्र जमानियां की काम्पोo विo गरूवा मकसूदपुर की शोभा देवी रसोईया ने स्थान प्राप्त किया।सभी को प्रोत्साहान राशि एवं स्मृति चिन्ह वितरित किया गया। उपासना रानी वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा इस तरह की प्रतियोगिता से हमारे परिषदीय बच्चों के लिए खाना बनाने वाली रसोइयों के बीच आत्मविश्वास को बढ़ावा देने का कार्य करता है।इस अवसर पर जिला समन्वयक एमडीएम, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी जनपद गाजीपुर, सुशील,पीयूष, सुधीर, संजय यादव।संचालन दुर्गेश सिंह ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: माध्यमिक स्तर पर विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास में खेलों की भूमिका महत्वपूर्ण: राकेश चौहान

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में पूर्व शोध प्रबन्ध प्रस्तुत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह …