Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / यूपी फुटबाल टीम के मुख्‍य कोच बनें शेरपुर के प्रियेश राय

यूपी फुटबाल टीम के मुख्‍य कोच बनें शेरपुर के प्रियेश राय

गाजीपुर। भावरकोल 26वीं यूथ राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के लिए शेरपुर खुर्द गाव के नवीन राय को यूपी  की पुरुष   वॉलीबॉल  टीम  का  मुख्य कोच और  सहायक कोच शेरपुर  कला के प्रियेश राय पुत्र डाo राधेश्याम राय  को नियुक्त किया गया है। 15 से 20 मार्च  को भुवनेश्वर (उड़ीसा)में  प्रतियोगिता  खेली जाएगी। यह जानकारी यूपी वॉलीबॉल संघ  के महा सचिव सुनील कुमार  तिवारी  ने दिया। वर्तमान में नवीन राय  बीएलडब्लू में कार्यलय अधीक्षक (सिविल कार्यालय) के पद पर है। और  बीएलडब्लू वॉलीबाल   टीम के कोच  हैं। इसी वर्ष  जनवरी महीने में हुए सीनियर नेशनल   मैच वाराणसी  में  भारतीय रेलवे  टीम के आब्जर्वर थे। जिसमे भारतीय रेलवे  टीम ने सीनियर नेशनल मैच में  चैम्पियन रही ।उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के राज्य स्तरीय रेफरी और जिला बालीबल संघ के संयुक्त सचिव  हैं।  इसके पूर्व में यूपी सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे व यूपी  वॉलीबाल टीम  के  मुख्य कोच की भूमिका निभा चुके है। नवीन राय  अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण FIVB स्विट्ज़रलैंड से अंतरराष्ट्रीय कोचिंग प्राप्त किया है।उनकी नियुक्ति से खिलाड़ियों और जनपद में खुशी माहौल है।इस  मौक पर   शहीद क्लब के संरक्षक हरिहर राय, पूर्व प्रधान लल्लन राय,डाo राधेश्याम राय, प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय, डाo राहुल राय, डाo आलोक राय ,अजय राय,शालीन राय,अमृत राय ,मिथलेश राय, राजेश राय बागी,आनंद राय ,सुशील राय,धनन्जय राय,राघवेंद्र उपाध्याय बुच्चू,आशीष राय सिंटू, विवेक राय, जय किशन राय, रामनारायण राय, अभिषेक राय , अंकुर राय, अनुज राय,रूपेश यादव, जितेश राय, भानू राय आदि लोगो ने खुशी व्यक्त किया ।सभी ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में  यूपी की टीम राष्ट्रीय  पटल पर शानदार  प्रदर्शन करेगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर के 66 गैस एजेंसियो पर उपलब्‍ध है प्रर्याप्‍त मात्रा में घरेलू गैस का भण्‍डार- जिलापूर्ति अधिकारी

गाजीपुर।  वर्तमान अर्न्तराष्ट्रीय परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न संचार माध्यमों पर भी इस आशय की …