Breaking News
Home / खेल / प्रदेश यूथ नेशनल वॉलीबॉल टीम के कोच बनें शेरपुर के प्रियेश कुमार राय

प्रदेश यूथ नेशनल वॉलीबॉल टीम के कोच बनें शेरपुर के प्रियेश कुमार राय

गाजीपुर। भावरकोल क्षेत्र के शेरपुर  कला गाव के प्रियेश कुमार राय पुत्र  डॉ. राधेश्याम राय  का  उत्तर प्रदेश यूथ नेशनल वॉलीबॉल टीम में  कोच  नियुक्त किया गया है।  प्रियेश कुमार राय स्वयं एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं।उन्होंने सीनियर नेशनल, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और  ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश वालीबाल  टीम  का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने ने वर्ष 2025 में लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन ग्वालियर  से एनआईएस डिप्लोमा पास आउट  है। जो खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित योग्यता मानी जाती है। प्रियेश राय के  मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश यूथ नेशनल वॉलीबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर 3 मार्च से वाराणसी में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ताकि वे राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इस उपलब्धि का श्रेय अपने  पिता   डॉo राधेश्याम राय को दिया  जो काशी विद्यापीठ वाराणसी में खेल  प्रशिक्षक  है। प्रियेश कुमार राय की यह उपलब्धि न केवल उनके समर्पण और परिश्रम का परिणाम है। बल्कि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, खेल प्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख रूप से हरिहर राय, लल्लन राय,प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय, डॉ. आलोक राय, दुर्गेश उपाध्याय,डाo राहुल राय,नवीन राय, अमृत राय, सुशील राय, , शालीन राय, अजय राय, आनंद राय, मिथलेश राय, राजेश राय बागी, राघवेंद्र उपाध्याय बुच्चू, आशीष राय सिंटू, विवेक राय, जय किशन राय, रामनारायण राय, अभिषेक राय, धनंजय राय , रूपेश यादव, जितेश राय  सहित अनेक लोग शामिल रहे। क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रियेश राय  की यह उपलब्धि न केवल शेरपुर  बल्कि पूरे गाजीपुर जनपद के लिए गौरव का विषय है और इससे क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …