Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / राजकीय महिला महाविद्यालय गाजीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन

राजकीय महिला महाविद्यालय गाजीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन

गाजीपुर। महाविद्यालय में 7 दिन से चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया । सावित्रीबाई फुले सभागार में विशेष शिविर का समापन समारोह महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि  जिला परियोजना अधिकारी श्री बृजेश श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर  माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया। तत्पश्चात स्वयं सेविकाओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया।  साप्ताहिक विशेष शिविर की प्रगति आख्या कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओम शिवानी द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात समापन समारोह में प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों जैसे कुकिंग, डांसिंग, एंकरिंग, कैंपिंग इत्यादि में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए स्वयंसेवी छात्राओं को पुरस्कृत  किया गया।  आर्या एवं अक्षिता को साल भर राष्ट्रीय सेवा योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ऑलटाइम वॉलिंटियर का अवार्ड दिया गया एवं श्रेया मौर्य को एवरग्रीन वालंटियर के खिताब से नवाजा गया । मुख्य अतिथि श्री बृजेश श्रीवास्तव ने स्वयंसेवी छात्राओं के सक्रिय, उत्साहजनक एवं समाज के प्रति समर्पित प्रयास की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही सप्त दिवसीय विशेष शिविर के समापन की घोषणा की। तत्पश्चात मुख्य अतिथि को प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन स्वयं सेवी छात्राओं रिया, शमाइला नाज और दिव्या द्वारा किया गया, तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ मनीष सोनकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ  रामनाथ केसरवानी, डॉ मनीष सोनकर एवं डॉ नेहा कुमारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन समारोह के दौरान महाविद्यालय के डॉ सारिका सिंह, डॉ एखलाक खान, मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार आदि प्राध्यापकगण,कार्यालय अधीक्षक श्री राधेश्याम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जबीउल्लाह एवं हिना सहित महाविद्यालय की समस्त स्वयंसेवी छात्राएं उपस्थित रहे।  तदुपरांत  शिविर में छात्राओं एवं अतिथियों को भोजन ग्रहण कराकर किया सप्त दिवसीय शिविर का समापन किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …