Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सीएम योगी के नेतृत्‍व में उत्‍तर प्रदेश बना उत्‍तम प्रदेश- एमएलसी चंचल सिंह

सीएम योगी के नेतृत्‍व में उत्‍तर प्रदेश बना उत्‍तम प्रदेश- एमएलसी चंचल सिंह

गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के किसानों के मसीहा के रूप में विख्यात स्वामी सहजानंद सरस्वती की जन्मस्थली ग्राम देवा एक बार फिर जनसमूह की उत्साही उपस्थिति और विकास के संकल्प की गूंज से सराबोर हो उठी, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी एमएलसी विशाल सिंह चंचल का क्षेत्र में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। अमारी रेलवे फाटक पर ग्राम प्रधान कमलेश चौहान के नेतृत्व में फूल-मालाओं से भव्य अभिनंदन हुआ। इसके पश्चात ऑक्सफोर्ड स्कूल में प्रबंध निदेशक संतोष सर के नेतृत्व में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जहां छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह की वाहवाही बटोरी। इसके बाद आर.एस. हॉस्पिटल में डायरेक्टर डॉ. राजेश पांडे के नेतृत्व में सम्मान समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रमों की श्रृंखला आगे बढ़ाते हुए एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने राजश्री पैलेस के रेस्टोरेंट एवं उत्तम ठहराव भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर राजश्री पैलेस के डायरेक्टर शिवनारायण प्रजापति एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार पांडे ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में जखनियां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र प्रताप उर्फ मसाला सिंह, बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह एवं मनिहारी ब्लॉक प्रमुख के भावी प्रत्याशी आंशु सिंह को भी सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सहित गाजीपुर जनपद में विकास की नई इबारत लिखी गई है। रेल और सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि विकास की यह लहर अब जन-जन तक पहुंच चुकी है और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने होली पर्व के पूर्व उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रामाधार उर्फ गुड्डू गुप्ता, प्रबंध निदेशक बृजेश कुशवाहा, जखनिया ब्लॉक प्रमुख के भावी प्रत्याशी डॉ. अनिल यादव, जिला पंचायत सदस्य के भाई प्रत्याशी निजामुद्दीन सिद्दीकी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक चौहान, श्यामपत राजभर, राकेश यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीपक चौरसिया, चांदी यादव, चंदन राजभर, हरकेश राजभर, दयाशंकर पांडे, जय हिंद यादव, लव वर्मा, कमलेश सिंह, दीनानाथ सिंह, देवेंद्र चौहान, राजन चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। देवा की पावन धरती पर हुआ यह अभिनंदन समारोह विकास, सामाजिक समरसता और जनविश्वास का प्रतीक बनकर लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …