Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / लालसा इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर, बहरियाबाद-गाजीपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

लालसा इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर, बहरियाबाद-गाजीपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

गाजीपुर। लालसा इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर , बहरियाबाद में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आज विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल की कक्षा एक से 9वी एवं 11 वी तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अलग-अलग समूह में शामिल होकर एक से बढ़कर एक विज्ञान के मॉडल बनाए। जहां पर्यावरण संरक्षण, स्मार्ट सिटी, चंद्रयान, जल संरक्षण, मानव संरचना, यातायात व्यवस्था इत्यादि पर एक से बढ़कर एक मॉडल बनाकर लोगों का मन मोह लिया। वहीं शिक्षकों ने बच्चों के मॉडल को देखकर कहा कि बच्चों ने अपने मॉडल से साबित कर दिया कि वे नन्हे वैज्ञानिक से कम नहीं हैं। शिक्षकों ने सभी मॉडलों को देखकर बच्चों के बनाए गए मॉडल के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर लालसा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन/प्रबन्ध निर्देशक अजय कुमार यादव ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करने से छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है और विद्यार्थी इस विषय की तरफ आकर्षित होते हैं।उन्होंने कहा कि विज्ञान हमारे चारों तरफ मौजूद है। नित्य नए नए आविष्कार हो रहे हैं। जो बच्चे विज्ञान पढ़ने में रुचि लेते हैं उन्हें बाल वैज्ञानिक बनने का अवसर मिलता है। विज्ञान के प्रति बच्चों में उत्साह देखा जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐतिहासिक धरोहर और अन्य वैज्ञानिक उपलब्धियों का अवलोकन करना आवश्यक है। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य महेश कुमार मिश्रा, ने बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए अंक प्रदान किए। इस मौके पर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को पदक और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।स्कूल के शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर हौसला बढ़ाया। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं,छात्र-छात्राएं व अभिभावक मौजूद थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …