Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / विद्युत विभाग के डायरेक्टर एवं मुख्य अभियंता का गाजीपुर दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विद्युत विभाग के डायरेक्टर एवं मुख्य अभियंता का गाजीपुर दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गाजीपुर। विद्युत वितरण मंडल गाजीपुर में डायरेक्टर (टेक्निकल) जितेंद्र नलवाया एवं मुख्य अभियंता अनिल कुमार वर्मा का महत्वपूर्ण दौरा हुआ।यह दौरा आगामी त्योहारों एवं ग्रीष्मकालीन ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में विद्युत आपूर्ति को सुचारु एवं निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों अधिकारियों ने जिले की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके उपरांत अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना के कार्यालय में जनपद के समस्त विद्युत अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में बिजनेस प्लान वर्ष 2024-25, अतिरिक्त बिजनेस प्लान 2024-25 तथा बिजनेस प्लान वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। साथ ही सरकार द्वारा संचालित बिजली बिल राहत योजना के तृतीय एवं अंतिम चरण तथा 15 फरवरी से 15 मार्च 2026 तक चल रहे अनुरक्षण माह के तहत गाजीपुर क्षेत्र के विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों पर कराए जा रहे अनुरक्षण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों की स्थिति पर समीक्षा की गई।डायरेक्टर एवं मुख्य अभियंता ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अनुरक्षण माह के शेष अवधि में सभी लंबित कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि ग्रीष्मकाल में ओवरलोडिंग अथवा तकनीकी कारणों से विद्युत आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने विशेष रूप से उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि, जर्जर लाइनों के प्रतिस्थापन, ट्रांसफार्मरों की मरम्मत एवं फीडरों की नियमित निगरानी पर जोर दिया।अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा बिलिंग एवं राजस्व से संबंधित कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखी जाए। बैठक में सभी खंडों के अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी एवं संबंधित तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे।उच्चाधिकारियों के इस दौरे से विभागीय अधिकारियों में सक्रियता देखी गई तथा उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी गर्मी में जिले की विद्युत व्यवस्था पहले से अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित रहेगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …