Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जिला सहकारी बैंक की सामान्य निकाय बैठक में खाता धारकों को किया गया सम्मानित

जिला सहकारी बैंक की सामान्य निकाय बैठक में खाता धारकों को किया गया सम्मानित

गाजीपुर। जिला सहकारी बैंक लि0, गाजीपुर की 21वीं सामान्य निकाय बैठक आज जिला सहकारी बैंक परिसर मे बैंक अध्यक्ष सरोजेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी जिसमें विभिन्न संस्थाओं के बैंक प्रतिनिधियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।  मुख्य अतिथि डा0 संगीता बलवन्त ने अपने उद्बोधन में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा सहकारिता क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो से विस्तार से अवगत कराया गया एवं आम जनमानस को सहकारिता विभाग के सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए सहकारिता से जुड़ने का आहवाहन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता विभाग लगातार प्रगति पथ पर दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में सहकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। विशिष्ठ अतिथि विरेन्द्र सिंह सभापति डिसीएफ के द्वारा सहकारी बैंक में नवीनतम तकनीकि अपनाये जाने पर विशेष बल दिया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में सभापति सरोजेश सिंह के द्वारा बैंक के विगत् पांच वर्षो में की गयी प्रगति कार्यो से अवगत कराया गया। इफको निदेशक विजय शंकर राय ने किसानों को प्रेरित करते हुए कहा कि सहकारिता को मजबूत बनाने मे इफको द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को अपनाकर इस उद्देश्य को पूरा किया जा सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष  ओमप्रकाश राय ने बैंक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिला सहकारी बैंक किसान हितों के लिए कार्य करते हुए लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार ने सहकारिता के क्षेत्र में कार्य करने का मन बनाया, सबका साथ सबका विकास, ही सहकारिता का मूल मन्त्र है।  बैंक की सामान्य निकाय में निर्धारित एजेण्डा एवं आगामी वर्षो में बैंक के क्रिया-कलापों का प्रस्तुतीकरण बैंक सचिव/मुख्यकार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा के द्वारा किया गया,जिसे बैंक प्रतिनिधियों के द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता, गाजीपुर विपिन कुमार सिंह के द्वारा समितियों में सहकार से समृद्धि योजना के अन्तर्गत प्रस्तावित कार्यक्रमों एवं सहकारिता विभाग की योजनाओं के सम्बंध में अवगत कराया गया। बैठक में बैंक को अपना विशेष योगदान देने वाले सम्मानित खाताधारकों अखिलेश तिवारी, धनपाल एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक एवं पैक्स कर्मचारियों में यथा दिग्विजय सिंह, सन्तोष कुमार सिंह, सच्चिदानन्द यादव, अजीत सिंह, वंशीधर राय आदि को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। बैठक का संचालन प्रवीण कुमार सिंह भाजपा महामंत्री गाजीपुर के द्वारा किया गया। सामान्य निकाय की बैठक में  आए हुए अतिथियों का आभार धन्यवाद बैंक उपाध्यक्षअच्छेलाल गुप्ता ने किया। बैठक में अवधेश राजभर, राजेश चैहान, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अशोक पाण्डेय, रविन्द्र नाथ राय,  शशिभूषण सिंह, रामलाल सिंह, कृपाशंकर राय, लल्लन राम, उदय नरायन सिंह, गोपाल राय सहित विभिन्न संस्थाओं के बैंक प्रतिनिधियों, समिति सचिवों एवं अध्यक्षगण एवं विभागीय बैंक अधिकारी/कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …