गाजीपुर। तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान (TERI) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाज़ीपुर तथा इमार्टिकस लर्निंग संस्था के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 25-26 फ़रवरी 2026 को करियर सेमिनार एवं प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बैंकिंग एवं तकनीकी क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं को लेकर आयोजित किया गया, इसमें 80 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सेमिनार में प्रतिभाग करने वाले एमबीए एवं एमसीए के छात्र छात्राओं को चयनित होने के पश्चात बैंकिंग एवं तकनीकी सेक्टर में कार्य करने हेतु आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। महाविद्यालय के प्रबंध संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू सिंह, डॉ दिनेश सिंह , टी. पी. सी. इनचार्ज ने बताया कि यह सेमिनार हमारे विश्वविद्यालय की उन छात्रों छात्राओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा जो बैंकिंग क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं तथा भविष्य में इस प्रकार कैरियर से संबंधित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अनेक छात्र- छात्राओं ने बैंकिंग सेवा में जाने के लिए अपनी रुचि व्यक्त की तथा छात्राएं इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करके बहुत लाभान्वित हुईं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिवम जायसवाल (सीनियर मैनेजर) एवं अमरजीत कुमार (सीनियर एनालिस्ट) रहे, जिन्होंने निवेश बैंकिंग, बीएफएसआई (BFSI) सेक्टर, फिनटेक तथा आईटी इंडस्ट्री में उभरते अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत में बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं का क्षेत्र तेजी से विस्तार कर रहा है और योग्य युवाओं के लिए इसमें व्यापक संभावनाएं उपलब्ध हैं। सेमिनार में विद्यार्थियों को निवेश बैंकिंग ऑपरेशंस, केवाईसी/एएमएल, रिस्क एवं कंप्लायंस, कैश इक्विटीज, डेरिवेटिव्स, एसेट मैनेजमेंट, फॉरेन एक्सचेंज तथा ट्रेड लाइफ साइकिल , डेटा एनालिस्ट, डेटा साइंटिस्ट जैसे प्रमुख जॉब प्रोफाइल्स की जानकारी दी गई। साथ ही, जॉब-ओरिएंटेड प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं 100% जॉब एश्योरेंस मॉडल के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को बताया गया कि किस प्रकार कौशल विकास, इंडस्ट्री-विशिष्ट ट्रेनिंग, मॉक इंटरव्यू और रियल-वर्क प्रोजेक्ट्स के माध्यम से वे अकादमिक जीवन से कॉर्पोरेट जगत में सफलतापूर्वक प्रवेश कर सकते हैं।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..