Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / होली पर्व के अवसर पर खाद्य विभाग ने विशेष अभियान चलाकर सवा दो लाख के पदार्थ को किया सीज

होली पर्व के अवसर पर खाद्य विभाग ने विशेष अभियान चलाकर सवा दो लाख के पदार्थ को किया सीज

गाजीपुर। आगामी होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से अभिसूचना आधारित प्रभावी विशेष अभियान चलाकर कुल-02 नमूना संग्रहित किया गया एवं नमूना संग्रह के पश्चात सुपर रिफाइण्ड पाम आयल (अमूल ब्राण्ड) 1799 किग्रा० अनुमानित मूल्य 215880/- सीज किया गया। जिसमें दिलदारनगर, वार्ड नं0-09 गाजीपुर स्थित दीपक कुमार साहू के प्रतिष्ठान मेसर्स-माँ दुर्गा भण्डार, सुपर रिफाइण्ड पाम आयल (अमूल ब्राण्ड) का 01 नमूना, सुपर रिफाइण्ड पाम आयल (अमूल ब्राण्ड) 1799 किग्रा0 अनुमानित मूल्य 215880/- सीज किया गया। दिलदारनगर, पावर हाउस के पास गाजीपुर स्थित राजेश प्रसाद गुप्ता के प्रतिष्ठान-गहमरी स्वीट कार्नर खोया का 01 नमूना संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ०प्र० प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह/प्रवर्तन की कार्यवाही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन गाजीपुर विभाग की मय टीम द्वारा की गयी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …