Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / रायगंज में मां दुर्गा मंदिर से निकली गई भव्य कलश यात्रा

रायगंज में मां दुर्गा मंदिर से निकली गई भव्य कलश यात्रा

गाजीपुर। रायगंज स्थित मां दुर्गा मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। पूरा क्षेत्र जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। कलश यात्रा रायगंज स्थित मां दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर लाल दरवाजा कोतवाली, आमघाट, झुन्नू लाल चौराहा, परसपुरा मार्ग से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगलगीत गाए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रकाश केसरी “गुड्डू जी” विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं संवर्धन समाज की आस्था और संस्कृति को सशक्त बनाता है। उन्होंने मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में पंडित कृष्ण मुरारी पाठक “मुन्ना जी”,  अजय अग्रवाल “पप्पू बाबू”, गोपाल  वर्मा, मोहन गुप्ता, गणेश गुप्ता, राजकुमार वर्मा, गोपाल जी पाठक, विनोद वर्मा, कुंवर बहादुर सिंह “काकू”, रिशु पाठक, आशीष सिंह, सोनू विश्वकर्मा, पारस केशरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समूचा आयोजन शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में आगामी दिनों में मूर्ति स्थापना एवं विधि-विधान से पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …