Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में प्रज्ञा रेंजर्स टीम का हुआ प्रशिक्षण

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में प्रज्ञा रेंजर्स टीम का हुआ प्रशिक्षण

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में प्रज्ञा रेंजर्स टीम के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आज चौथा दिन रहा। आज के दिन की शुरुआत रेंजर्स को बीपी सिक्स और मार्चपास्ट ट्रेनिंग के साथ कराई गई। तत्पश्चात कलर पार्टी का चयन और वी शेप फॉर्मेशन के साथ ध्वजारोहण शिष्टाचार किया गया। ट्रेनर्स मनीष यादव और खुशी गोंड ने रेंजर्स को विभिन्न प्रकार के गांठ, फाँस और बंधन का व्यावहारिक ज्ञान दिया। प्रशिक्षकों के निर्देशन में छात्राओं ने आदर्श टेंट का निर्माण किया। अंत में छात्राओं को समागम में होने वाली सभी प्रतियोगिताओं की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। रेंजर प्रभारी डॉ शिखा सिंह ने छात्राओं द्वारा की गई सभी गतिविधियों का मूल्यांकन किया व कल दिनांक 26.02.26 को पंच दिवसीय शिविर के समापन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …