गाजीपुर। भारतीय मजदूर संघ के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे भारतवर्ष के सभी जिले में जिलाधिकारी या अन्य उच्च अधिकारी के माध्यम से एक 19 सूत्रीय ज्ञापन प्रधानमंत्री, श्रम मंत्री एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को भेजा गया। जिसमें पत्रकारों / श्रमजीवी पत्रकारों को सुरक्षा बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा, सहकारी बैंकों की समस्या, आंगनबाडी एवं आशा बहनों के मानदेय, सफाईकर्मीयों की समस्यायें, शुगर एवं डिस्टिलरी उद्योग एवं रोडवेज कर्मचारियों आदि की समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में मांग रखी गयी है। आज गाजीपुर में भी भारतीय मजदूर संघ, उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री रामनिवास सिंह के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष वाल्मिकी शर्मा, जिलामंत्री दीपक राय, उपाध्यक्ष राजेश यादव, कार्यवाहक अध्यक्ष मईम खान एवं सदस्य विपिन, विजय, राकेश, नन्दलाल, प्रमिला, रिजवाना आदि की उपस्थिती में ज्ञापन जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में ए०डी०एम० को सौंपा गया एवं उनके द्वारा शीघ्र ही उक्त ज्ञापन को नामित लोगों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..