Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज परीक्षा केंद्र में अपर शिक्षा निदेशक का औचक निरीक्षण

शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज परीक्षा केंद्र में अपर शिक्षा निदेशक का औचक निरीक्षण

ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के सातवें दिन  को जनपद गाजीपुर में प्रशासन की सख़्ती का बड़ा असर देखने को मिला। शासन की मंशा के अनुरूप नकल विहीन और सुचिता पूर्ण परीक्षा संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरी तरह सक्रिय रहा। परीक्षा की सुचिता को रखने के लिए अपर शिक्षा निदेशक रामशरण सिंह ने स्वयं मोर्चा संभाला । निरीक्षण के क्रम में वे  नंदगंज बाजार स्थित शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में प्रथम पाली (8:30)हाई स्कूल विज्ञान की परीक्षा में अपने टीम के साथ औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उनके साथ सचल दस्ता भी रहा ।जिसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बयेपुर गाज़ीपुर की प्रधानाचार्य मालविका सिंह एवं शिक्षिका अर्चना यादव अपने सहयोगियों के साथ रही। अपर शिक्षा निदेशक ने केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य उदय राज से कंट्रोल रूम ,उत्तर पुस्तिकाओं के रख- रखाव , पेयजल और प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही परीक्षा केंद्र पर तैनात वाह्य केंद्र व्यवस्थापक नीरज गौतम एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुशवाहा को निर्देशित किया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश केंद्र के भीतर वर्जित रहे। विद्यालय की सक्रिय व्यवस्था से अधिकारीगण एवं सचल दस्ता पूरी तरह संतुष्ट दिखे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …