Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जेई मेन्‍स की परीक्षा में डालिम्स सनबीम स्कूल, गाँधीनगर, गाजीपुर के छात्र कुंदन कुमार उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन   

जेई मेन्‍स की परीक्षा में डालिम्स सनबीम स्कूल, गाँधीनगर, गाजीपुर के छात्र कुंदन कुमार उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन   

गाजीपुर। बाराचवर विकास खंड क्षेत्र में गाँधीनगर स्थित सी.बी.एस.ई. द्वारा मान्यता प्राप्त डालिम्स सनबीम स्कूल, गाँधीनगर, गाजीपुर के कक्षा 12 के छात्र कुंदन कुमार ने जेई मेन्‍स परीक्षा 2026 में 94.78 पेरसेंटाइल के साथ सफलता प्राप्त की। कुंदन कुमार अभी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद नई दिल्ली द्वारा आयोजित 12वी बोर्ड की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे है। कुंदन कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी अभिभावक, शिक्षकों एवं अपने विद्यालय डालिम्स सनबीम स्कूल, गाँधीनगर गाज़ीपुर को दी। उनका कहना है की वाह प्रयास करेंगे की बोर्ड परीक्षाओं एवं अप्रैल माह में आयोजित होने वाली आई.आई.टी. की परीक्षा में भी और बेहतर प्रदर्शन कर सके। डालिम्स संबेम स्कूल, गांधीनगर के निदेशक हर्ष राय, प्रधानाचार्या डॉ प्रेरणा राय, उप प्रधानाचार्य अमित रॉय, शिक्षक नमों नारायण पांडेय, नरेंद्र राय, जोखन यादव, प्रवेश कुमार, धनंजय चौहान आदि ने कुंदन कुमार के शानदार प्रदर्शन पर अत्यंत खुशी व्यक्त की।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …