गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पार्टी कार्यालय समता भवन पर संत गाडगे की जयंती मनाई गई। पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज की सेवा करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने संत गाडगे महाराज को महान समाज सुधारक बताते हुए कहा कि आज देश को सही रास्ता दिखाने के लिए उनके जैसे महान संतों की जरूरत है। उन्होंने भीख मांगकर तमाम विद्यालयों, धर्मशालाओं एवं अस्पतालों का निर्माण कराय, लेकिन खुद सड़क की पटरियों और पेड़ों के नीचे रहकर अपनी जिंदगी गुजारी। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पूरे जीवन में कुछ अनाथालय, रैन बसेरा और नदियों और तालाबों के किनारे पक्के घाटों का निर्माण कराया। वह जिस रास्ते पर चलते थे उसे साफ करते हुए चलते थे, इसीलिए उनको स्वच्छता आंदोलन के जनक के रूप में भी याद किया जाता है।पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह आजीवन अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करते रहे। उन्होंने कहा कि वह बाह्य आडंबर के घोर विरोधी थे। उनके अंदर परोपकार की भावना कूट-कूट कर भरी थी। जुल्म और ज्यादती उन्हें पसंद नहीं थी। कार्यक्रम में पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, सिकंदर कन्नौजिया, सुशील जायसवाल,मंगलदेव कन्नौजिया, डॉ. संजय कनौजिया, अमित ठाकुर,सदानंद कनौजिया, सदानंद यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, अशोक कुमार बिन्द,जमुना यादव, आजाद राय, वंशबहादुर कुशवाहा, हरेंद्र लाल,पवन,रामाशीष,सुग्गू आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन कमलेश यादव ने किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..