Breaking News
Home / खेल / कर्मवीर स्व० सत्यदेव सिंह इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप 2026 में आज पवन के छक्कों के सामने पस्त हुई मऊ की टीम

कर्मवीर स्व० सत्यदेव सिंह इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप 2026 में आज पवन के छक्कों के सामने पस्त हुई मऊ की टीम

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में स्थानीय जनपद के पीर नगर स्थित स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर चल रहे कर्मवीर स्व० सत्यदेव सिंह इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप 2026 में आज मऊ और गाजीपुर – ए के बीच मैच खेल गया। गाजीपुर – ए ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए गाजीपुर – ए ने कप्तान पवन राय के 16 छक्के और 9 चौके की मदद से खेले गए शतकीय पारी (60 गेंद पर 143 रन) के बदौलत मैच के निर्धारित 20 ओवर में छः विकेट के नुकसान पर 215 रनों का स्कोर खड़ा किया | मऊ के तरफ से यश रघुवंशी ने सर्वाधिक 2  तथा राघवेन्द्र सिंह व जीशान अहमद ने 1-1 विकेट लिया | 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतारी मऊ की टीम आर्यन राव के 63 रनों की बदौलत मैच के 19वें ओवर की चौथी गेंद पर मात्र 164 रन बनाकर आल आउट हो गयी ।  गाजीपुर – ए के तरफ विनीत सिंह राजपूत से सर्वाधिक 3 एवं पवन राय, यश यादव और मो० आरिफ ने 2-2 तथा अजय यादव ने 1 विकेट लिया|  मैच में बेहतर प्रदर्शन के लिए गाजीपुर – ए के पवन राय को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| आज के मैच में स्मृति राय और सौरभ ने अंपायर, मो० अम्मार, प्रीतम और मनीष ने स्कोरर की भूमिका निभाई| गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया की श्रृंखला का अगला मैच जौनपुर क्रिकेट एसोसिएशन और आजमगढ़ के बीच खेला जायेगा| आज के मैच में सीपीसी अध्यक्ष वैभव सिंह, मो० आरिफ, ज्ञानशील त्रिपाठी, संजय राय, रंजन सिंह, के अतिरिक्त बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी दर्शक उपस्थित थे|

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …