Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / देवकली में राष्‍ट्रीय स्‍वंय सेवक संघ शताब्‍दी वर्ष युवा सम्‍मेलन संपन्न

देवकली में राष्‍ट्रीय स्‍वंय सेवक संघ शताब्‍दी वर्ष युवा सम्‍मेलन संपन्न

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष युवा सम्मेलन रविवार को देवकली बाजार में आयोजित किया गया ।कार्यक्रम के आरम्भ मे मां भारती व स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्वलन रितेश पाण्डेय,मुख्य अतिथि UP कालेज के छात्र नेता अंकुर श्रीवास्तव,जॊनपुर के शासकीय अधिवक्ता मनोज भाई,खंड कार्यवाह प्रवीण पंकज ने किया। संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि यूपी कालेज के छात्र नेता अंकुर श्रीवास्तव ने कहा राष्ट्रीय स्वयं संघ  के पंच प्रण ,सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण, स्वदेशी बोध  के निर्माण से लेकर राष्ट्र निर्माण मे योगदान करने के लिए भारत सहित पूरे विश्व मे संघ से जुङे सॆकङॊ संगठन कार्यरत हॆ।दॆवी आपदाओं मॆ संघ के स्वयं सेवक हर संभव मदद करने मे अग्रणी भूमिका निर्वाह करते हॆ।धर्मान्तरण,आदिवासियों की सेवा मे शिक्षा से लेकर विभीन्न क्षेत्रों मे कार्य कर रहे हॆ।यह विश्व का सबसे बङा संगठन हॆ जो अधिकांश देशों मे सफलता पूर्वक कार्य कर रहा हॆ। नमामि गंगे व रेलवे बोर्ड के सलाहकार रितेश पाण्डेय कहा  युवाओं को अपने देश राष्ट्र अपने परिवार कुटुंब और अपने बड़ों का आदर सम्मान संस्कार सनातनी सभ्यता के अनुकूल आचरण आदि के बारे में युवाओं को बोध कराया ।इस अवसर पर फैलू सिंह यादव, उदय प्रताप सिंह, ऋषिकेश सिंह, तेरसू यादव, गुरु प्रसाद गुप्ता, रविंद्र श्रीवास्तव, गुरुचरण विश्वकर्मा, महेंद्र प्रजापति, धर्मवीर यादव, अमरेश, आनंद त्रिपाठी, चंदन त्रिपाठी, धर्मेंद्र बिंद,, कृष्णकांत चौहान, विवेकानंद वर्मा, आशीष नारायण सिंह, विकास चौबे, नागेंद्र जी, गौतम उपाध्याय, खंड संपर्क प्रमुख आशुतोष पांडे,सोनू शर्मा आदि लोग प्रमुख रूप से मॊजूद थॆ।अध्यक्षता खंड कार्यवाह प्रवीण पंकज व संचालन पुनवासी राम ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …