Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र देवकली का एसीएमओ डा. ओपी शुक्‍ला ने किया निरीक्षण

सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र देवकली का एसीएमओ डा. ओपी शुक्‍ला ने किया निरीक्षण

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 21 फरवरी से 23 फरवरी तक तीन दिवसीय भ्रमण समीक्षा के तहत भदोही के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० ओपी शुक्ला व प्रशासनिक स्वास्थय सहायक मो० आबीद ने प्रथम दिन सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र देवकली पहुंचे। प्रभारी अधीक्षक डा० शैलेन्द्र कुमार सिंह ने स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, इमरजेन्सी, लैब, लेबर रूम, फार्मेसी, वार्ड तथा साफ सफाई, रजि‍स्टर, रखरखाव का अवलोकन किया। ओपीडी, लेबर रूम, लैब देखकर मौजूद स्वास्थ कर्मियो को बधाई देते हुए शासन मंशा के अनुरूप कार्य करने के लिए सराहना किया। तत्तपश्चात आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवकली, तरांव, महमूदपुर पाली, कुर्बानसराय, सरायशरीफ, सिरगिथा का स्थलीय अवलोकन करते हुए सफाई, शौचालय, दवा, जांच रजि‍स्टर तथा रखरखाव अव्‍यवस्थित देखकर भङक उठे कड़ी चेतावनी देते हुए तत्तकाल ठीक करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर डा० आकांक्षा सिंह, डा० विशाल, डा० अरविन्द, डा० शादिया, डा० संजूलता, बीपीएम प्रदीप सिंह, एलटी चन्द्रशेखर, ओमप्रकाश कुशवाहा, सुनील, अभिषेक, फेकू यादव, ओमकार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, सरिता, उर्मिला, महेन्द्र, विवेकानंद आदि लोग मौजूद थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …