Breaking News
Home / अपराध / गाजीपुर: ननिहाल में पढ़ रहा छात्र तीन दिन से लापता

गाजीपुर: ननिहाल में पढ़ रहा छात्र तीन दिन से लापता

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के बड़ागांव स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करने वाला आजमगढ़ जिला के मेहनाजपुर थाना अंतर्गत बहलोलपुर निवासी 13 वर्षीय ब्रिसेन यादव बीते तीन दिन से लापता है। काफी खोजबीन के बावजूद उसके नहीं मिलने पर नाना पारसनाथ यादव ने पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर 137- 2 के तहत केस दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।जानकारी के अनुसार मेहनाजपुर थाना अंतर्गत बहलोलपुर निवासी संतोष यादव का पुत्र ब्रिसेन यादव बड़ागांव स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता है। उसके नाना ने पुलिस को दिए तहरीर में उल्लेख किया है कि उनका नाती मिर्जापुर स्थित एक कान्वेंट स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ता है। रोजाना की तरह बीते गुरुवार की सुबह सात बजे वह साइकिल से स्कूल गया, लेकिन दोपहर बाद तक उसके घर नहीं लौटने पर खोजबीन की गई।जानकारी करने पर मालूम हुआ कि उसने अपनी साइकिल एहसान अंसारी के हाथ बेंच दिया और साहिल सिद्दीकी के दुकान पर काफी देर तक बैठा रहा। साहिल के मोबाइल से ही मिर्जापुर निवासी अपने दोस्त रुद्रांश पाण्डेय से बात किय। उसके बाद पैदल ही नहर की तरफ चला गया, जिसका वीडियो फुटेज उनके पास है। एसओ धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धारा में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस साहिल सिद्दीकी के साथ ही कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दूसरी तरफ छात्र की मां ममता यादव के साथ ही पूरे परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए काफी परेशान हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …