Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / मेगा ऋण शिविर में 225 करोड़ लोन का हुआ वितरण  

मेगा ऋण शिविर में 225 करोड़ लोन का हुआ वितरण  

गाजीपुर। मेगा ऋण शिविर का भव्य आयोजन आडिटोरियम हाल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मा0 राज्य सभा सांसद डॉ0 संगीता बलवन्त एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, द्वारा प्रदर्शनी/मेला का अवलोकन के उपरान्त दीप प्रज्ज्वलन कर कर किया गया। मेगा ऋण शिविर मे पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख पश्चिम संजय कुमार सिन्हा और क्षेत्र प्रमुख पूर्व मुकेश रमन, अग्रणी जिला प्रबन्धक राजदेव कुमार एवं सभी बैंक समन्वयक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP ), मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC ), स्वयं सहायता समूह ऋण, यूनियन बैठक ऑफ इण्डिया, स्टेट बैंक आफ इडिया, इलाहाबाद बैक, उद्यमी एवं उद्योग विभाग, का स्टाल के माध्यम से प्रदर्शनी/मेला लगाया गया तथा अन्य स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद, गाजीपुर संगीता बलवंत ने जनपद के ऋण की अपेक्षित वृद्धि के लिए बैंको की सराहना की, उन्होने 2047 तक के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए बैंको की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया साथ ही उन्होने उपस्थित उद्यमियो, लाभार्थियों एवं जनमानस से अपील की की 2047 के विकसित भारत के सपने को पूर्ण करने के लिए अपना योगदान दे। उन्होने कहा कि कहा कि शासन की मंशा है कि अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाए। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र आवेदकों के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उद्यमी जो विकसित भारत में गाजीपुर के आर्थिक विकास को गति प्रदान करके अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाने वाले है ऐसे हमारे गाजीपुर के देवतुल्य नागरीकगण है। ऋण वितरण का यह कार्यक्रम आयोजित होने पर नये उद्यमी तैयार करने ऋण वितरण का कार्यक्रम नही बल्कि यह एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमें स्थानीय स्तर पर किस तरह आर्थिक शक्ति को मजबूत करे, उद्यमिता को मजबूत करे उसके लिए बहुत प्रभावशाली माध्यम है। विशिष्ठ अतिथि सरित अग्रवाल द्वारा अपने उपबोधन में कहा कि इस प्रकार के मेगा ऋण शिविरों से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि वे ऋण का सदुपयोग कर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं और समय से ऋण अदायगी सुनिश्चित करें। जिला अग्रणी प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि शिविर मे विभिन्न शासकीय योजनाओ मुख्य रूप से सीएम युवा उद्यमी योजना, ओडीओपी, पीएम स्वनिधि, एमवाईएसवाई, पीएम सूर्यघर एवं बैंको द्वारा संचालित विभिन्न एमएसएमई, रीटेल, एवं एग्रिकल्चर इसकीम के तहत 01.02.2026 से 20.02.2026 तक स्वीकृत करीब 225 करोड़ के ऋण का वितरण किया गया। लाभार्थियो को मंचाशीन अतिथियो द्वारा स्वीकृति पत्र एवं डेमो चेक का वितरण किया गया। शिविर में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए उद्यमियों, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …