Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / अब सपा के वरिष्‍ठ नेता मुकेश यादव को मिली नोटिस  

अब सपा के वरिष्‍ठ नेता मुकेश यादव को मिली नोटिस  

गाजीपुर। एसआईआर प्रक्रिया के तहत सपा के वरिष्‍ठ नेता मुकेश यादव को भी सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जमानियां से नोटिस मिली है। जिस पर मुकेश यादव ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि पहले मेरी पत्‍नी कुसुमलता यादव समाजवादी पार्टी की जिला पंचायत सदस्‍य व अध्‍यक्ष पद की पूर्व प्रत्‍याशी को नोटिस मिला था। जिसपर हमने आपत्ति का जवाब दिया था। इसके बावजूद सत्‍ता के दबाव में अब हमको भी नोटिस थमा दिया गया है। आने वाले पंचायत चुनाव में हमे रोकने के लिए विरोधी साजिश कर रहे हैं। सहायक निर्वाचन रजिस्‍ट्रीकरण अधिकारी जमानियां के कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि फार्म भरने में जो त्रुटि हुई है उसे निस्‍तारित करने के लिए नोटिस दिया गया है। जवाब मिलते ही वोटर लिस्‍ट में नाम शामिल हो जायेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …