Breaking News
Home / अपराध / मां सरस्‍वती पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कालेज, महेंगवा-मरदह के छात्र की रहस्‍यमय परिस्थितियो में छत से गिरकर मौत

मां सरस्‍वती पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कालेज, महेंगवा-मरदह के छात्र की रहस्‍यमय परिस्थितियो में छत से गिरकर मौत

गाजीपुर। मां सरस्‍वती पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कालेज, महेंगवा-मरदह के डी-फार्मा के छात्र के रहस्‍यमय परिस्थितियो में कालेज के चौथे मंजिल से गिरने से मौत हो गयी। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार विपुल यादव पुत्र जयप्रकाश यादव निवासी नसीरपुर डाढी थाना मरदह जो मां सरस्‍वती पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कालेज में पढता था, मंगलवार के दोपहर बाद चौथे मंजिल से गिर गया, घटना की खबर लगते ही कालेज में हड़कंप मच गया। नर्सिंग कालेज के कर्मचारियो ने तत्‍काल उसे एम्बुलेंस मऊ ले गये जहां पर उसकी मौत हो गयी। कालेज के चेयरमैन विजय यादव ने पूर्वांचल न्‍यूज डॉट काम को बताया कि मैं लखनऊ में हूं, लोगो ने बताया कि विपुल यादव चौथे मंजिल के छत पर जाकर मोबाईल से किसी से बात कर रहा था और बात-बात करते-करते छत से कूद गया। घटना की खबर लगते ही तत्‍काल नर्सिंग कालेज के कर्मचारियो ने उसे इलाज के मऊ ले गये लेकिन उसकी मौत हो गयी। परिजनो ने शव को अपने गांव ले गये। इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद ने बताया कि यह घटना कैसे हुयी यह जांच और पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …