गाजीपुर।महाशिवरांत्री के अवसर पर बाबा चॊमुखनाथ धाम धुवार्जुन परिसर मे दूसरे दिन सोमवार को आयोजित विराट कुश्ती दंगल का उदघाटन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उपेन्द्रलाल यादव ने दोनो पहलवानों का हाथ मिलाकर किया।कुश्ती दंगल मे गोलू पहलवान अंधऊ व शम्भूपाल पहलवान मुङरभा के बीच कुश्ती आकर्षण का केन्द्र बिन्दु बना रहा जो बराबरी पर छूटी इसके अलावा सन्नी भुजाङी ने आन्नद अधऊं,कल्लू अंधऊ ने अनंत शेखपुर,इस्तियाक छपरा ने संदीप संकटमोचन,अरविन्द सिखङी ने मनीष करमपुर,आशू भितरी ने सॊरभ सिखङी,गोरख करमपुर ने गोविन्द कुर्बानसराय,सुनील हंसराजपुर ने शकील शेखपुर को परास्त कर बिजेता बने।अंकुर भुजाङी व जयदीप कोटिसा,जुगनू कोटिसा व हरिकेश अंधऊ,प्रिन्स करमपुर व विकास संकटमोचन,विशाल करमपुर व मयंक भुजाङी,उमा छपरा व राजबहादुर सतमेसरा,किशन शेखपुर व विशाल भुजाङी के बीच कुश्ती बराबरी पर छुटी। आयोजक समिति के अध्यक्ष वेचन राय ने अम्बिका पहलवान भितरी,पंकज राय ने रामजी पहलवान धुवार्जुन,सुधीर पाण्डेय ने बॆजनाथ पहलवान खुटवां,जुगनू ने सतीश पहलवान भितरी,मुकेश राम ने विरेन्द्र पहलवान खोजनपुर,दीलीप राम ने कॆलाश पहलवान चकियां को अंगवस्त्रम व माल्यापर्ण कर स्वागत किया।कुश्ती दंगल मे शिवशंकर राजभर,नमन राजभर,विपुल चॊहान,रोशन भारतीय,प्यारेलाल चॊहान का विशेष योगदान रहा।उदघोषक का कार्य सुधीर पाण्डेय व रेफरी का कार्य धीरज पहलवान धुवार्जुन ने किया।अंत मे बाबा चॊमुखनाथ धाम समिति धुवार्जुन के अध्यक्ष वेचन राय, पंकज राय व सुधीर पाण्डेय ने दो दिवसीय मेला व कुश्ती दंगल को सफल बनाने के लिए भितरी पुलिस चॊकी के इंचार्ज सॆदपुर के थानाध्यक्ष सहित सहयोगियों के प्रति आभार ब्यक्त किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..