Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किशोर की मौत

गाजीपुर: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किशोर की मौत

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। उतरौली गांव के सलिमपुर डेरा के पास हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 16 वर्षीय जान मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही गांव में मातम पसर गया और परिवार में कोहराम मच गया। टेंट लगाते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, जान मोहम्मद अपने बड़े पापा के घर होने वाले बरछा कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा था। दोपहर में वह टेंट लगा रहा था, तभी अचानक ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि वह संभल भी नहीं सका और मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करंट लगते ही अफरा-तफरी मच गई और लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।मौत की खबर सुनते ही मां मीना खातून बेसुध हो गईं। पिता कलीम, जो भट्टे पर मजदूरी करते हैं, ने बताया कि शाम को बड़े भाई के यहां बरछा का कार्यक्रम होना था और पूरा परिवार तैयारी में लगा था। किसी ने सोचा भी नहीं था कि खुशियों का यह मौका मातम में बदल जाएगा। जान मोहम्मद तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो बड़े भाई मजदूरी कर परिवार का सहारा बने हुए हैं।जान मोहम्मद नवली इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र था। उसकी असमय मौत की खबर मिलते ही स्कूल में भी शोक की लहर दौड़ गई। सहपाठी और शिक्षक स्तब्ध हैं। मौके पर पहुंची रेवतीपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजू दिवाकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …