Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रिंसिपल डा. आनंद मिश्रा की थपथपाई पीठ, कहा- गाजीपुर मेडिकल कालेज नम्‍बर वन   

डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रिंसिपल डा. आनंद मिश्रा की थपथपाई पीठ, कहा- गाजीपुर मेडिकल कालेज नम्‍बर वन   

शिवकुमार

गाजीपुर। डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने महर्षि विश्‍वमित्र स्‍वशासीय मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा की पीठ थपथपाई और विधान परिषद में कहा कि यूपी के 50 जिलों के मेडिकल कालेजों में गाजीपुर एक नम्‍बर पर है। डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक के इस शाबासी के बाद मेडिकल कालेज गाजीपुर के प्रिंसिपल, चिकित्‍सकों और स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों में काफी उत्‍साह है। सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने डिप्‍टी सीएम के प्रति आभार प्रकट किया। विधान परिषद में सपा एमएलसी आशुतोष सिन्‍हा ने सदन में गाजीपुर मेडिकल कालेज के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया था जिसके जवाब में डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पूरे सदन को बताया कि गाजीपुर मेडिकल कालेज की टीम, परिश्रम के साथ कार्य कर रही है इसी के चलते प्रतिदिन ओपीडी में करीब साढ़े पांच हजार मरीज का इलाज होता है। एक माह में करीब पौने दो लाख मरीजों का इलाज करके गाजीपुर मेडिकल कालेज ने एक रिकार्ड बनाया है। पहले गाजीपुर जिला अस्‍पताल था जहां पर केवल मरीजों को वाराणसी के लिए रेफर किया जाता था। भाजपा सरकार ने जिला अस्‍पताल को अपग्रेड करके मेडिकल कालेज में परिवर्तित किया। डिप्टी सीएम ने सदन को बताया कि मैं खुद गाजीपुर मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान चिकित्‍सकों तथा अन्‍य आवश्‍यक संसाधनों को पूरा किया गया। जिसके चलते गाजीपुर मेडिकल कालेज की टीम ने कड़े परिश्रम के साथ मरीजों की सेवा किया। आज गाजीपुर मेडिकल कालेज 50 जिलों के मेडिकल कालेजों में नम्‍बर वन पर है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …