Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गोपीनाथ पीजी कालेज में पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन

गोपीनाथ पीजी कालेज में पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन

गाज़ीपुर। गोपीनाथ पीजी कालेज बहादुरगंज में भारत स्काउट और गाइड प्रशिक्षण शिविर समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्काउट गाइड शिविर में छात्रों को स्काउटिंग के मूल सिद्धांतों, मार्च पास्ट, ड्रिल, नियम-प्रतिज्ञा, ध्वज शिष्टाचार, गांठें बांधने की कला, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, टोली निर्माण, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किये गये। शिविर का संचालन चीफ प्राक्टर डॉ गिरिश चंद्र के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर ट्रेनर्स प्रमोद व पूजा ने बच्चों को स्काउट गाइड का प्रशिक्षण दिया। कालेज प्राचार्या डॉ सुधा त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को सेवा, त्याग एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत करते हुए स्काउटिंग की व्यवहारिक जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं ने टोली गठन कर विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नेतृत्व एवं सहयोग की भावना का परिचय दिया। समापन समारोह में डाॅ राममनोहर लोहिया पी जी कालेज झोटारी गाज़ीपुर के प्रवक्ता डॉ हरिकेश यादव ने छात्रों द्वारा तैयार टेंट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण जीवन में अनुशासन, सेवा और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करता है, जो एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए अत्यंत आवश्यक है। शिविर के अंत में डाॅ चन्द्रमणि पांडेय ने धन्यवाद दिया व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. पूरे आयोजन ने कालेज परिसर में उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का वातावरण निर्मित किया। इस अवसर पर उप प्राचार्या डॉ अंजना तिवारी द्वारा ट्रेनर्स को अंगवस्त्र व डायरी कैलेंडर देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुनव्वर अली, सईदुज़्ज़फर, सौरभ भारद्वाज, अंकित राय, सौरभ वर्मा, देवेंद्र प्रताप तिवारी आदि उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …