गाजीपुर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सत्र 2026–28) की महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा कर दी गई है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 05 मार्च 2026 तक बिना विलंब शुल्क के चलेगी। विलंब शुल्क सहित आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। प्रवेश-पत्र 20 अप्रैल 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे तथा प्रस्तावित परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा परिणाम 25 मई 2026 को घोषित किए जाने की संभावना है। इसी संदर्भ में रायपुर, गाजीपुर स्थित लालसा इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में बी.एड. प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु विशेष कक्षाओं का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। संस्थान के चेयरमैन अजय यादव ने अभ्यर्थियों से समय से आवेदन करने एवं नियमित अध्ययन करने की अपील की है। संस्थान के प्राचार्य विजय यादव ने बताया कि विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित संपूर्ण मार्गदर्शन, पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी, मॉडल प्रश्नपत्र तथा नियमित परीक्षण की सुविधा प्रदान की जा रही है। अध्यापक शिव कुमार ने कहा कि सफलता के लिए अनुशासित अध्ययन, निरंतर अभ्यास और समय प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे निर्धारित तिथियों का विशेष ध्यान रखें और अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। संस्थान प्रबंधन ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लालसा इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन में बीएड प्रवेश के लिए हेल्पलाइन सेंटर बनाया गया है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9984056011 पर संपर्क करें।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..